देश में लूट मचा हुआ है, आर्थिक स्थिति गम्भीर हैः साह

काठमांडू, ७ जनवरी । आम जनता पार्टी (आजपा) के नेता तथा सांसद् प्रभु साह ने कहा है कि देश की आर्थिक स्थित गम्भीर है । बुधबार प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश भ्रष्टाचारमय है । उन्होंने आगे कहा– ‘देश की आर्थिक स्थिति गम्भीर है । देश आर्थिक रुप में असफलता की ओर अग्रसर है ।’
उन्होंने कहा कि आज के दिन हर कोई भ्रष्टाचार करने की अवस्था में है । उन्होंने कहा– ‘जहां, जिसकी क्षमता हो, वह लूट में उतर आता है । जिसकी जितनी क्षमता है, वह अपनी क्षमता अनुसार भ्रष्टाचार करता है, देश में लूट मचा हुआ है ।’ उनका मानना है कि राज्य की सम्पत्ति में लूट मचानेवालों को ही यहां प्रोत्साहित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जिम्मेवार निकाय में रहनेवाले ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ।
नेता साह ने कहा कि देश में रेमिट्यान्स वृद्धि हो रही है, लेकिन यह खुशी की बात नहीं है । उनका मानना है कि युवाओं की पलायन मुख्य चिन्ता का विषय है । उन्होंने कहा कि उच्च पदस्थ व्यक्ति पद में रहते वक्त भ्रष्टाचार करते हैं है और जब समस्या आती है, तब ग्रिनकार्ड और पीआर लेकर बाहर जाते हैं । उनका मानना है कि ऐसे व्यक्तियों की संतान पहले से ही विदेश में हैं ।

