पाकिस्तान में चुनाव के पूर्व संध्या में हुए विस्फेट से २५ लोगों की मौत, ४२ घायल
काठमांडू, माघ २५ – कड़े सुरक्षा के बीच पाकिस्तान में आज संसदीय निर्वाचन के लिए मतदान की जा रही है । मतदान आज सुबह ८ बजे से शुरु हखो चुका है । यह आज शाम पाँच बजे तक चलेगी । निर्वाचन में १२ करोड़ ८५ लाख ८५ हजार ७६० मतदाता मतदान करेंगे । मतदान के लिए ९ लाख मतदान केन्द्र बनाया गया है ।
लेकिन चुनाव के पूर्व संध्या में ही बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाया गया । पुलिस ने बताया कि आतंकवादी उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं ।
चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में २५लोग मारे गए हैं और ४२ घायल हुए हैं । पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट में १७ लोगों की मौत हो गई और ३० घायल हैं ।
एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और १२ घायल हुए है
पुलिस क अनुसार ‘‘कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है।’’ उन्होंने कहा कि विस्फोट में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है । पुलिस अधिकारी का कहना है कि ‘‘आतंकवादी लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन चुनाव तय समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है । ’’

