Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ चानपुरा में 9फरवरी से होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । एस.के.चौधरीशिक्षा न्यास द्वारा मधुबनी जिला केकृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ चानपुरा में 9फरवरी से कृषि शिक्षा एवम स्वास्थ्य अमृत महोत्सव एवं मेघा एग्री एक्सप्रो 2024कातीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है।इसका उद्घाटन 9फरवरी को विहार के गवर्नर विश्वनाथ अरलेकर करेंगे। उपयुक्त जानकारी शिक्षाविद डा.संत कुमार चौधरी ने पत्रकारों को दी है।शिक्षाविद तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन उद्घाटन,सम्मान तथा संबोधन दुसरे दिन किसान गोष्ठी के साथ किसान मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसान को खेती की विधि, आमदनी दोगुनी करने के संबंध में विभिन्न देशों से पहुंचने प्रतिनिधि व वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा कर जानकारी दी जायेगी।
साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली ऐसी संस्था है जहां 40देशों के प्रतिनिधि व वैज्ञानिक एवं राजदूत पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में संपूर्ण मिथिलांचल सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के किसान भी कृषि संबंधी जानकारी , स्वास्थ्य परीक्षण तथा नेत्र शिविर से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गवर्नर के अलावा केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केन्द्रीय एमएसएम श्री नारायण टटू राणे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण हुक्म देव नारायण यादव , मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव सहित कई सांसद, बिधायक तथा अन्य विशिष्ट लोग इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागी होगें।इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल के भी दो दर्जन से अधिक कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com