Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री श्याम मंदिर बिराटनगर का अध्यक्ष , उपाध्यक्ष समेत धार्मिक 12 सदस्यीय जत्था जयपुर रवाना

 


माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । शहीद मार्ग बंजारा चौक स्थित नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर का 22 फरवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा का तैयारी जोड़ो से चल रहा है । मंदिर को भब्य आकर्षक बनाने में कलकत्ता से आए कलाकार लगे हुए है । शुक्रवार को श्री श्याम मंदिर के अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय श्याम प्रेमी राजस्थान के लिए रवाना हुए । अध्यक्ष श्री बंसल ने बताया कि जयपुर से खाटू श्याम जी का शीश तथा सालासर बाबा का प्रतिमा को विश्व प्रशिद्ध खाटू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बिराटनगर लाया जाएगा । शीश और प्रतिमा को रथ में रखकर आगरा ,लखनऊ ,गोरखपुर , दरभंगा , फारबिसगंज , जोगबनी के रास्ते लाया जाएगा । इस 12 सदस्यीय टीम में श्री श्याम मंदिर के उपाध्यक्ष द्वय प्रभु दयाल तोदी ,विकास चौधरी तथा सदस्यों में
संदीप गिदड़ा , मदन मंगला , सुरेश प्रसाद गुप्ता ,अजित तोदी ,ललित बोहरा ,बिनय चौधरी ,हर्ष तोदी , सत्यभान गीदड़ा , सुनील शर्मा शामिल है । अध्यक्ष श्री बंसल ने बताया यह श्याम मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर है।प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मुख्य आकर्षक 5100 निशान यात्रा और हेलीकप्टर से पुष्प वर्षा रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *