त्रिवि के उपकुलपति के लिए १४ लोगों का नाम अल्पसूची सार्वजनिक किया गया
काठमांडू, माघ २६ – त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति चयन के लिए गठित समिति ने उपकुलपति के लिए दिए गए आवेदन मध्ये १४ लोगों का अल्पसूची सार्वजनिक किया है ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के निर्देशन अनुसार त्रिभुवन विश्वविद्यालय में खुला प्रतिस्पर्धा के माध्यम से योग्य व्यक्ति को नियुक्ति करने की तैयारी स्वरुप त्रिवि के रिक्त उपकुलपति पद में आवेदन की मांग की थी ।
४३ आवेदन देने वालों में समित ने १४ का नाम अल्पसूची में रखा है । अल्पसूची में पड़ने वालों में कुसुम शाक्य, केशरजंग बराल तथा गोविन्द सुवेदी को सर्ट लिस्ट में रखा गया है । इसी तरह चित्रबहादुर बुढाथोकी, ज्ञानेन्द्र प्रसाद पौडेल, टंकनाथ धमला, तीर्थराज खनिया और नारायणप्रसाद बेलवा का भी नाम है ।
इसी तरह प्रकाश घिमिरे, भोजराज अर्याल, महेन्द्र पव्रसाद शर्मा, रामचन्द्र बस्नेत, शिवलाल भुसाल और सूर्यबहादुर थापा भी अल्पसूची में हैं । अब समिति इन्हीं लोगों का अन्तर्वार्ता और कार्ययोजना की प्रस्तुतीकरण के आधार में तीन का नाम प्रधानमन्त्री तथा कुलपति प्रचण्ड के पास सिफारिस के लिए भेजेंगे ।


