Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुछ ही दिनों में पुलिस समायोजन समिति बननेवाला हैः गृहमन्त्री

 
नारायणकाजी श्रेष्ठ, फाइल तस्वीर

काठमांडू, ९ फरवरी । उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि नेपाल पुलिस सयोजन के लिए कुछ ही दिनों में समिति घोषणा होनेवाला है और पुलिस समायोजन प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाएगा । आज शुक्रबार अध्यागमन विभाग में स्थापित ई. भिसा अनलाइन भुक्तानी प्रारम्भ कार्यक्रम को शुभारम्भ करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा है कि पुलिस समायोजन के लिए ऐन के लिए आवश्यक विधेयक तैयार हो चुका है । उसको मन्त्रिपरिषद् से पास कर संसद् में ले जाएगी । उन्होंने यह भी कहा है कि वि.सं. २०७६ साल में परित पुलिस ऐन में भी कुछ संशोधन आवश्यक है और उसके लिए भी विधेयक तैयार हो रहा है । गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘वि.सं. ०७६ साल में पारित पुलिस ऐन है, उसमें संशोधन और परिर्माजन करना है । विधेयक तयार भी हो चुका है । चालू अधिवेशन में ही संसद् में पेश किया जा रहा है । गृहमन्त्री श्रेष्ठ के अनुसार निर्वाचन ऐन संबंधी विधेयक, स्थानीय प्रशासन ऐन विधेयक, सशसत्र पुलिस ऐन, नेपाल ऐन जैसे ऐन के लिए भी विधेयक बनानेका काम हो रहा है ।
गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने यह भी कहा है कि वर्तमान सरकार सुशासन के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए कुछ काम आगे बढ़ती है तो उसके विरुद्ध वक्तव्यबाजी होती है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करनेवाले सडक में व्यापार करनेवाला नहीं है, बड़े बड़े व्यक्ति ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com