बेलायत के राज्यमन्त्री सोमबार आ रहे हैं नेपाल भ्रमण में
काठमांडू, ९ फरवरी । बेलायत के विदेश, राष्ट्रमण्डल और विकास कार्यालय के राज्यमंत्री एन्ड्रयु मिचेल नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं । परराष्ट्र मन्त्रालय उनकी स्वागत के लिए तयारी कर रही है । राज्यमंत्री मिचेल माघ २९ गते नेपाल दो दिवसीय नेपाल भ्रमण के लिए काठमांडू आ पहुँचेंगे । लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है ।
परराष्ट्र मन्त्रालय ने कहा है कि राज्यमंत्री मिचेल किस दिन आएंगे और किस दिन लौट जाएंगे, यह अभी तक तय नहीं हुआ है । लेकिन उनका अना निश्चित है । भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ तथा उच्च राजनीतिक भेटवार्ता होनेवाला है । बताया गया है कि नेपाल में संचालित बेलायती परियोजना भ्रमण करने की कार्यकतालिका भी है ।
स्मरणीय है, एक हफ्ता पहले बेलायत सेनाध्यक्ष प्याट्रिक स्यान्डर्स नेपाल भ्रमण कर बेलायत वापस हुए थे । सेनाध्यक्ष स्यान्डर्स गोरखा भर्ती के लिए चयन होनेवाले ३३६ सेना को चयन करने के लिए नेपाल आए थे । उस दौरान उन्होंने भी प्रधानमन्त्री प्रचण्ड सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा, रक्षामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का जैसे उच्च पदस्थ व्यक्तित्व से भेटवार्ता की थी ।

