बजट प्रणाली में आमूल परिवर्तन किए जाएंगे –प्रधानमन्त्री
काठमांडू, माघ २६ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने बताया कि राष्ट्रीय बजट प्रणाली में आमूल परिवर्तन करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय सिंहदरबार में विकास तथा योजना सम्बन्धित विज्ञों आयोजित एक चर्चा के कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ने परम्परागत बजट प्रणाली देश के रूपान्तरण में बाधक बन रहा है ।
उन्होंने कहा कि हरेक वर्ष पहले के ही वर्षो की तरह या वही फोटोकपी के रूप में नया बजट आने की जो परिपाटी है उसे इसबार सार्वजनिक बहस को केन्द्रीकृत स्वरुप के रूप में बजट निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं । उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि सरकार की नीति तथा कार्यक्रम और बजट निर्माण के लिए सभी क्षेत्रों से बहस, चर्चा करने और सुझावों को ही केन्द्रीकृत कर प्राथमिकता के आधार में बजट का निर्माण किया जाएगा ।
आगे उन्होंने कहा कि “सभी के विवेक को केन्द्रित कर मात्र हम अच्छे जगह पर पहुँच सकते हैं । हमें सभी क्षेत्र में आमूल सुधार की ओर सोचना होगा । इस बार नीति, कार्यक्रम और बजट में राष्ट्रीय बहस के परिस्थिति सिर्जना करके सभी के सुझाव केन्द्रित करेंगे ।


