कोशी सरकार और पहचान पक्षधर आन्दोलनकारी बीच ५ सूत्रीय सहमति
विराटनगर, ९ फरवरी । कोशी प्रदेश सरकार और पहचान संबंधी विषय को लेकर आन्दोलन करनेवाले समूह के बीच ५ सूत्रीय सहमति हुई है । आज दूसरे चरण का वार्ता हुई थी, वार्ता के बाद ५ सुत्रीय सहमति के साथ दोनों पक्ष पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित हुए थे । सहमति के बाद कोशी प्रदेश के पक्ष में मतदान करनेवाले सांसदों के ऊपर लगाया गया प्रतिबंध को आन्दोलनकारी समूह ने हटाया है ।
सहमतिपत्र की प्रथम बुंदा में लिखा है कि प्रदेश का नाम पुनः नामाकरण करने के लिए प्रदेश सरकार और आन्दोलनरत समूह संविधानसम्मत राजनीतिक वातावरण निर्माण के लिए क्रियाशील रहेंगे । इसीतरह दूसरे बुंदा में कहा गया है कि आन्दोलनरत पक्ष आन्दोलन का स्वरुप परिवर्तन करेंगे और शान्तिपूर्ण राजनीतिक आन्दोलन करेंगे, साथ में सरकार की ओर से कोई भी दमन नहीं होगी ।
इसीतरह आन्दोलन के दौरान घायल हुए लोगों की उपचार, आन्दोलनकारी के विरुद्ध लगाई गई मुद्दा वापस संबंधी विषय को लेकर भी सहमति हुई है । आगामी वार्ता फाल्गुन १० गते करने की सहमति भी बनी है ।

