Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम की बैठक संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम की बैठक शनिवार को डा.नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम के उपाध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर ने कहा कि इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम जनकपुरधाम के आसपास एम्स की स्थापना के लिए पहल कर रही है , लेकिन जनकपुरधाम के आसपास एम्स के मापदंड के अनुरूप जगह उपलब्ध नहीं हो रहा है। मधेश प्रदेश के राजविराज में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है तथा अस्पताल के मापदंड अनुरुप डीपीआर भी तैयार हैं।ऐसी स्थिति में एम्स की स्थापना राजविराज में किया जाए?इस पर सर्वसम्मति से राय ली जाएगी। पूर्व मेयर तथा इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम के बरिष्ट सलाहकार बजरंग साह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड भी एम्स निर्माण हो इसके लिए पोजिटिव है। अपने अध्यक्षीय भाषण में डा.नवल किशोर सिंह ने कहा कि 1950की संधि के तहत भारतीय नागरिक की तरह नेपाली नागरिक को भी भारत में मताधिकार छोड़कर सभी सुविधा मिलने का प्रावधान है।ऐसी परिस्थिति में नेपाली नागरिक को भी आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलनी चाहिए। बैठक में इण्डो -नेपाल डॉक्टर्स फोरम के , सचिव डा.रामदेव चौधरी, सह सचिव डा.राम ज्ञान यादव,कोषाध्यक्ष डा. रवि पांडेय,उप कोषाध्यक्ष डा.विजय कुमार साह,डा. प्रवक्ता मीसा महासेठ,डा.दिलीप यादव , राजेन्द्र साह, वंदना पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *