स्थानीय तह को जितना अधिकार मिला प्रदेश को उतना भी नहीं – मुख्यमन्त्री यादव
काठमांडू, माघ २७– मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव ने कहा है कि जितना अधिकार स्थानीय तह को दिया गया है प्रदेश सरकार को उतना भी अधिकार नहीं दिया गया है ।
शनिवार जनता समाजवादी पार्टी सप्तरी के बोदेबरसाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री यादव ने यह बात कही है । प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों के साथ हुए बैठक में प्रधानमन्त्री ने कोई चर्चा नहीं की । जब कुछ मुद्दों को बिना चर्चा के निर्णय के लिए रखा तो उन्होंने उसे खारिज कर दिया ।
यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि –संघीयता के पूर्ण कार्यान्वयन और प्रदेश सरकार को अधिकार देने के विषय को लेकर बार –बार संघीय सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया है ।


