पुनर्गठन होने के साथ ही तामाङ मन्त्री होंगे – प्रधानमन्त्री दाहाल
काठमांडू, माघ २७– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने बताया कि मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन की जाएगी । मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन होना निश्चित है और उसमें तामाङ समुदाय के एक व्यक्ति को मन्त्री बनाने की घोषणा समेत की ।
शनिवार काठमांडू के टुँडिखेल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह भी याद दिलाया कि गत वर्ष भी उन्होंने सोनाम ल्होसार के अवसर पर घोषणा की थी और उसके अनुसार ही वागमती प्रदेश में तामाङ समुदाय से मन्त्री भी बनाया ।
उन्होंने कहा कि “…अब मन्त्रिमण्डल की पुनर्गठन होगी, तो पहली प्राथमिकता में वागमती प्रदेश के तामाङ समुदाय के जनप्रतिनिधि मन्त्री बनेंगे । मैं यह बात लाखों जनता के आगे कह रहा हूँ ।” उन्होंने कहा कि –अब संघ के मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन तो होगी ही, पुनर्गठन होने के साथ ही तामाङ मन्त्री होंगे ।


