Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतन्त्र सांसद अनिरुद्रप्रसाद सिंह ने जसपा में किया प्रवेश

 

काठमांडू, माघ २७– सप्तरी के निर्वाचन क्षेत्र ४ (२) से प्रदेश सभा सदस्य में निर्वाचित सांसद अनिरूद्रप्रसाद सिंह यादव ने जनता समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया है ।
शनिवार सप्तरी के बोदेबर्साइन नगरपालिका में आयोजित एक कार्यक्रम में जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव, राष्ट्रीय सभा के सदस्य मृगेन्द्रकुमार सिंह यादव ने सिंह को गम्छा, माला तथा टीका लगाकर स्वागत किया ।
पिछले निर्वाचन में जसपा से टिकट नहीं मिलने के बाद वो स्वतन्त्र उम्मीदवार होकर ९ हजार ९८५ मत प्राप्त करके प्रदेशसभा सदस्य में निर्वाचित हुए थे । उनका निटतम प्रतिद्वन्द्वी जसपा के उम्मीदवार अभिषेक यादव ने ७ हजार ९२० मत प्राप्त किया था । इसके साथ ही मधेश प्रदेश सभा में जसपा नेपाल के प्रदेश सभा सदस्य सङ्ख्या १९ पहुँच गई है । इससे पहले महोत्तरी २ (२) से निर्वाचित स्वतन्त्र सांसद सुरिता साह और पर्सा ३ (१) से निर्वाचित स्वतन्त्र सांसद प्रमोदकुमार जैसवाल ने भी जसपा में प्रवेश किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *