Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा विरुद्ध दूसरे एकदिवसीय मैच में नेपाल ४ विकेट से विजय

 

काठमांडू, माघ २७– कनाडा द्वारा दिए गए २८५ रन के लक्ष्य को नेपाल ने ४५ ओवर एक बॉल में ही पूरा कर लिया । २८७ रन बनाकर नेपाल ने यह मैच जीत ली है । इससे पहले कनाडा ने बैंटिंग करते हुए ५० ओवर में २८५ रन बनाए थे । । नेपाल को जीत के लिए ५० ओवर में २८५ रन का लक्ष्य मिला था । जिसे नेपाल ने ६ विकेट खोकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया । आज के इस खेल में अनिल शाह सबसे जल्दी अर्धशतक बनाने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बने । उन्होंने १९ बॉल में ३ छक्के और ७ चौको की मदद से ५० रन बनाए ।
नेपाल के इस जीत में कप्तान रोहित पौडेल ने ८७, देव खनाल ने ७६, अनिलकुमार साह ने ५०,भीम सार्की ने २३ और पवन सर्राफ ने १४ रन का योगदान दिया है । कनाडा विरुद्ध के ३ एक दिवसीय सिरिज में नेपाल ने दो मैच में जीत हासिल की है । अन्तिम एकदिवसीय सिरिज सोमवार को होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *