Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं के राजनीतिक गतिविधि में राप्रपा नेपाल का समर्थन

 

काठमांडू, माघ २७– राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं के पिछले गतिविधियों को पार्टी ने सकारात्मक रुप में लिया है । हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था के पक्ष में आवाज उठाने वाले व्यवसायी प्रसाईं की जो गतिविधियां हैं उन्हें सकारात्मक रुप में लिया है । शनिवार जनकपुर के सञ्चारकर्मी की जिज्ञासों का जवाब देने के क्रम में अध्यक्ष थापा ने यह बातें कही । उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारी पार्टी संविधान और संसद के तहत राजसंस्था की परिकल्पना करती है ।
उन्होंने कहा कि ‘हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था के पक्ष में जो आवाज उठाई गई है उसे हमने सकारात्मक रुप में लिया है । बिल्कुल सेरेमोनियल । संविधान और संसद को नियन्त्रण में रहते राजसंस्था की हमने परिकल्पना की है । ’ थापा ने कहा कि ‘हमने परिकल्पना की है कि प्रजातान्त्रिक व्यवस्था में राजा से लेकर माओवादी सभी आ सकते हैं । हम केवल राजसंस्था वापस लाने की बात नहीं कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *