माओवादी केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज
काठमांडू, माघ २८ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज सुबह ११ बजे राष्ट्रीय सभागृह में होगी । बैठक होने की जानकारी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अग्निप्रसाद सापकोटा ने दी है ।
प्रवक्ता सापकोटा के अनुसार, यह बैठक आज (रविवार) और सोमवार दो दिनों तक चलेगी । बैठक में माओवादी केन्द्र द्वारा इससे पहले सञ्चालन किए गए चार महीने ‘जनता के साथ माओवादी विशेष अभियान’ पर विशेष समीक्षा करने की कार्यसूची है ।
समसामयिक राजनीतिक विषय के अलावे पार्टी के काम–कारबाही और फागुन १ गते से तय किए गए विधान सम्मेलन के बारे में भी चर्चा की जाएगी ।
माओवादी केन्द्र ने चार महीने अभियान में पार्टी के संगठन निर्माण, पुनर्निर्माण के अलावे शहीद परिवार, लापता योद्धा के परिवार, घायल अपांग हुए कार्यकर्ताओं से भेटघाट की थी । सरकार में रहकर सुशासन और समृद्धि के अभियान के बारे में जनता को जानकारी करवाई थी । बीते भादव १६ गते से शुरु हुआ यह अभियान पुस १७ गते तक चला था ।
आज की बैठक में पार्टी के समग्र अवस्था के बारे में भी चर्चा करने की जाएगी । यह जानकारी भी प्रवक्ता सापकोटा ने दी है ।


