भ्रष्टाचार में संलग्न चाहे कोई भी हो ऐसे व्यक्ति को भी कानुन के दायरे मेंलाजान चाहिए – राष्ट्रपति पौडेल
काठमांडू, माघ २८ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि भ्रष्टाचार में संलग्न चाहे जो कोई भी हो, चाहे कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो उसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए । उन्होंने अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग को यह सुझाव दिया है ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग के ३३ वें स्थापना दिवस के अवसर में आयोजित कार्यक्रम को आज सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने यह भी कहा कि न केवल छोटे को वरन बड़े लोग भी कोई भ्रष्टाचार करते हैं तो उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए ।
‘आयोग अपने कार्यसम्पादन और भ्रष्टाचार ऊपर अनुसन्धान और छानबिन करती है उस क्रम में यदि कोई बड़ा आदमी कसूरवार है तो उसे भी सजा दें । उसे कानून के दायरें में लाना चाहिए । उनका कहना था कि आम नागरिक के मत को भी ध्यान में रखा जाए ।

