ललितपुर में अचेत अवस्था में मिले दो बच्चे दोनों की मृत्यु
काठमांडू, माघ २८ – ललितपुर के महालक्ष्मी नगरपालिका–४ स्थित इमाडोल के एक घर में अचेत अवस्था में दो बच्चे पाए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है ।
जिला प्रहरी परिसर ललितपुर क प्रवक्ता प्रहरी उपरीक्षक ने जानकारी दी है कि अचेत अवस्था में मिले ६ वर्षीय बालक और दो वर्षीया बालिका की शनिवार की शाम को ही मृत्यु हो चुकी थी ।
घर के चौथे मंजीले से बच्चों की माँ ने कूदकर आत्म हत्या करने की कोशिश की थी । बच्चे की माँ गम्भीर रुप से घायल है और उसका किष्ट अस्पताल में उपचार हो रहा है । माँ को ऐसा करता देख बच्चे अचेत हो गए । माँ को होश आने के बाद जब बच्चों को घर में देखा तो बच्चों को अचेत अवस्था में पाया तब उपचार के लिए बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन तबत क बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी । बच्चे की माँ की अवस्था गंभीर है ।
घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है । अनुसन्धान जारी है ।


