Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी का विधान सम्मेलन आज से

 

काठमांडू, फागुन १– प्रमुख सत्तारुढ दल नेकपा (माओवादी केन्द्र)का विधान सम्मेलन आज से शुरु हो रहा है । आज से शुरु होने वाला यह सम्मेलन तीन दिन (३ गते)तक चलेगा ।
सम्मेलन कमलादी स्थित नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्रेक्षालय मेेंं सुबह ११ बजे से शुरु होगा । पार्टी को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक विधान बनाने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया है । विधान के मसौदा तैयार  करना  उपाध्यक्ष पम्फा भुसाल के संयोजकत्व में विधान मसौदा समिति गठन किया गया था । उक्त समिति ने पुस २७ गते पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को विधान का मसौदा सौप दिया था ।
सम्मेलन में एक हजार दो सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों की सहभागिता रहने की माओवादी केन्द्र ने जानकारी दी है । केन्द्रीय सदस्य, वैकल्पिक केन्द्रीय सदस्य, तीन केन्द्रीय आयोग के सदस्य, सात भौगोलिक और तीन गैर भौगोलिक प्रदेश के पदाधिकारी और जनवर्गीय संगठन के पदाधिकारी सम्मेलन में सहभागी होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed