Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्लोबल आइएमई बैंक द्वारा विशेष घर कर्जा योजना सार्वजनिक

 

काठमांडू, फागुन १– ग्लोबल आइएमई बैंक लिमिटेड ने १० वर्ष तक के अवधि के लिए ९.९९ प्रतिशत स्थिर ब्याजदर में अधिकतम १२ करोड़ रुपया तक कर्जा देगी । बैंक ने विज्ञप्ति जारी कर विशेष घर कर्जा योजना सार्वजनिक की है ।
उक्त योजना के अन्तर्गत अन्य बैंक तथा वित्तीय संस्था से कर्जा उपभोग करने वाले ग्राहक सहज रूप में कर्जा बदल भी सकते हैं ।
ये विशेष घर कर्जा योजना अन्तर्गत सेवाग्राही को १० वर्ष तक के अवधि के लिए ९.९९ प्रतिशत ब्याजदर में, १० से १५ वर्ष तक के लिए १०.४९ प्रतिशत और १५ वर्ष से ज्यादा के अवधि के लिए १०.९९ प्रतिशत के स्थिर ब्याजदर में १२ करोड़ रुपया तक घर कर्जा दे सकती है ।
बैंक ने ग्राहक को कम,जल्दी एवं सहज रूप में कर्जा प्रवाह करने के उद्देश्य यह काम किया है । इसके लिए आवश्यक कागजात पेश करने के दो दिन के भीतर ही कर्जा प्रवाह करने की जानकारी भी दी है ।
जितने भी ग्राहक हैं सभी देशभर के ७७ जिला में फैले बैंक के ३५६ शाखा से ये सुविधा उपभोग कर सकते हैं । ये योजना सीमित अवधि के लिए ही रहेगी ।
ग्लोबल आइएमई बैंक ने ३५६ शाखा कार्यालय, ३७८ एटीएम, २७४ शाखा रहित बैंकिङ सेवा, ६५ एक्सटेन्सन तथा राजस्व संकलन काउन्टर और तीन वैदेशिक प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा सेवा देती आई है ।
इसी तरह बैंक अमेरिका, कनाडा, अस्ट्रेलिया, मलेसिया, दक्षिण कोरिया, जापान, साउदी अरेबिया, कतार, यूएई, बहराइन, कुवेत, भारत, जोर्डन, हांगकांग आदि देशश से रेमिट्यान्स प्राप्त करती आ रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *