अदालत द्वारा छुट्टी नहीं देने पर भी आज का दिन ऐतिहासिक जनयुद्ध दिवस है – गृहमन्त्री श्रेष्ठ
काठमांडू, फागुन १– नेकपा (माओवादी केन्द्र) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि अदालत ने छुट्टी नहीं दी है फिर भी आज का दिन ऐतिहासिक जनयुद्ध दिवस के रुप में मना रहे हैं ।
मंगलवार से काठमांडू में शुरु हुए पार्टी के विधान अधिवेशन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए सरकार ने जनयुद्ध दिवस में सार्वजनिक छुट्टी नहीं देने का निर्णय लिया है । अदालत ने जनयुद्ध दिवस में छुट्टी देना उपयुक्त नहीं है कहकर इसे खारीज कर दिया है । अदालत के निर्णय को मानना हमारा कर्तव्य है । उपप्रधान एवं गृहमन्त्री समेत रहे श्रेष्ठ ने शान्ति प्रक्रिया को पार कर लेने के बाद सरकार दूसरा निर्णय कर जनयुद्ध दिवस को सरकारी तौर पर औपचारिक रुप में मनाने की स्थिति आ सकती है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रेष्ठ ने कहा कि अभी की उपलब्धि का रक्षा करना ही हमार प्रमुख कार्यभार है ।


