Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेसले पार्टी महासमिति की बैठक फागुन ७ से १० तक

 

काठमांडू, फागुन ३– नेपाली कांग्रेसले पार्टी महासमिति बैठक में पेश किए जाने वाले विभिन्न प्रस्ताव के विषय में चर्चा करनेके लिए केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में आज दोपहर १ बजे बुलाई गई बैठक में फागुन ७ से लेकर १० गते होने वाले महासमिति बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक, सांगठनिक, नीति तथा कार्यक्रम सहित के प्रस्ताव में चर्चा की जाएगी ,इसके साथ ही देश के पिछली राजनीतिक अवस्था के विषय में भी बैठक में चर्चा होगी ।
महासमिति की बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि वर्तमान सरकार, सत्ता गठबन्धन के विषय में, कांग्रेस के भीतर भी एकमत नहीं है । हिन्दु राज्य स्थापना सहितका मांग को लेकर राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) आन्दोलन में जाने की तैयारी कर रही है ।
ऐसे समय में कांग्रेस महासमिति के बहुमत सदस्य भी हिन्दु राज्य स्थापना के पक्ष में लगने को तैयार हैं । तत्कालीन पार्टी सभापति सुशील कोइराला नेतृत्व में जारी हुए वर्तमान संविधान के संशोधन कांग्रेस के चाहने से ही मात्र सम्भव नहीं है ।
कांग्रेस के भीतर इन सभी विषयों में एकमत नहीं है । इसलिए कांग्रेस महासमिति की बैठक अन्तिम समय में स्थगित होनी की आशंका भी की जा रही है ।
माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल नेतृत्व के सरकार÷गठबन्धन के विषय में भी पार्टी महामन्त्री सहित इतर पक्ष और संस्थापन पक्ष का अलग मत है । इतर पक्ष अभी के गठबन्धन के विपक्ष में है तो संस्थापन पक्ष इसे निरन्तरता देना चाहती है ।
पार्टी विधानअनुसार महाधिवेशन के अलावे हरेक वर्ष महासमिति की बैठक होनी चाहिए लेकिन १४वें महाधिवेशन के बाद अभी तक एक भी बार महासमिति की बैठक नहीं हुई है । इससे पहले तीन बार स्थगित महासमिति की बैठक फागुन ७ से १० गते तक ललितपुर के गोदावरी में करने का निर्णय कांग्रेस ने की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com