Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव 22फरवरी से तैयारी पूरी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम में जनकपुर साहित्य महोत्सव 2080का पांचवां संस्करण 22फरवरी से जनकपुरधाम के राम मंदिर में शुरू हो रहा है।इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।नव मिथिला फाउंडेशन तथा फ्याक्ट्स नेपाल के प्रायोजन में होने जा रही जनकपुर साहित्य महोत्सव में शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य,नीति,अर्थ शास्त्र, सुशासन, खेलकूद, संपदा , संस्कार जैसे बिषय पर विचार विमर्श होने की जानकारी नव मिथिला फाउंडेशन के संयोजक अमित साह ने पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी है। जनकपुर साहित्य महोत्सव में 18पैनल पर विद्वानों द्वारा विमर्श प्रस्तुत किया जाएगा। इस जनकपुर साहित्य महोत्सव में 40लाख खर्च होने का अनुमान है। अंतिम दिन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें नेपाल तथा भारत के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरेंगी। जनकपुर साहित्य महोत्सव में मिथिला पेंटिंग, मिथिला खान-पान,वेश भूषा, हस्तकला के विभिन्न उत्पादों का दर्जनों स्टाल भी लगाए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com