हृदयेश त्रिपाठी और वृषेशचन्द्रलाल के पार्टी बीच कार्यगत एकता
काठमांडू, २१ फरवरी । जनता प्रगतिशील पार्टी और तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी बीच कार्यगत एकता होने जा रही है । कार्यगत एकता के लिए दोनों पार्टी के अध्यक्ष के बीच आज ५ सूत्रीय सहमतिपत्र में हस्ताक्षर हो गया है । जनता प्रगतिशील पार्टी को नेता हृदयेश त्रिपाठी नेतृत्व प्रदान करे रहे हैं और तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी को नेता वृशेषचन्द्र लाल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं ।
बताया गया है कि संविधान में आवश्यक संशोधन, संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र का सुदृढीकरण, सुशासन और समृद्धि के लिए यह कार्यगत एकता हुई है । इसीतरह सभी प्रकार की विभेद का अंत, अर्थतन्त्र में सुधार, कृषि उत्पादन में वृद्धि, लाल आयोग की प्रतिवेदन सार्वजनिकीकरण तथा कार्यान्वयन जैसे मुद्दो में भी दोनों पार्टी के बीच सहमति बनी है । उल्लेखित मुद्दों में सहभागिता के लिए तराई–मधेश राजनीति में केन्द्रीत लोसपा, नागरिक उन्मुक्ति, जनमत जैसे पार्टियों से भी अनुरोध की गई है ।

