वीरगंज में जारी कर्फ्यु आदेश ११ घंटो के लिए हटया गया

वीरगंज, २१ फरवरी । पुर्सा जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से वीरगंज महानगरपालिका स्थित कुछ क्षेत्रों को लक्षित कर लगाया गया कर्फ्युु आदेश हटाया गया है । लेकिन कर्फ्यु हटाने का आदेश अल्पकालिन है । प्रशासन का कहना है कि कर्फ्यु आदेश आज सुबह ११ बजे से रात १० बजे तक के लिए हटाया गया है । रात १० बजे के बाद पुनः जारी की जाएगी ।
गत सोमबार शाम से लगाया गया कर्फ्यु आदेश संबंधी विषय को लेकर मंगलबार जिला प्रशासन कार्यालय ने सर्वपक्षीय विचार–विमर्श की थी । आज सुबह भी कर्फ्यु आदेश में लचीलापन अपनाया गया था ।

