सरकार द्वारा लाई गई नीति तथा कार्यक्रम और बजट जनता को छु भी नहीं पाई– झलनाथ खनाल

काठमांडू, फागुन ९– नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के सम्मानित नेता एवं पूर्वप्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई नीति तथा कार्यक्रम और बजट जनता को छु भी नहीं पाई है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबन्धन सरकार के प्रति पार्टी की बृहत् असन्तुष्टि है । बुधवार झापा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए खनाल ने कहा कि गठबन्धन को जिस तरह से चलना चाहिए था वैसे नहीं चल पा रहा है । उनका कहना था कि देश नए कोर्ष की मांग कर रही है । देश के आमजनता और राष्ट्र के मांगों को सम्बोधन करने की सोच, विचार, नीति, कार्यक्रम, बजट और योजना के साथ में नए ढंग से सरकार को आना पड़ेगा । सरकार द्वारा लाई गई नीति तथा कार्यक्रम और बजेट जनता को छु भी नहीं पाई है । उन्होंने यह भी बताया कि देश का अर्थतन्त्र संकटपूर्ण अवस्था में है । पूर्वप्रधानमन्त्री खनाल ने देश में रोजगारी नहीं होने से देश के नेतृत्व प्रति युवाओं में अविश्वास है जिसके कारण युवाओं का विदेश पलायन हो रहा है ।

