विपक्षी दल द्वारा संसद् बैठक अवरुद्ध
काठमांडू, २२ फरवरी । बालकुमारी घटना में दोषी व्यक्ति को कारवाही मांग करते हुए विपक्षी दलों ने आज संघीय संसद् बैठक को अवरुद्ध किया है । नेकपा एमाले, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के नेताओं ने आज संसद् बैठक संचालन में अवरोध सिर्जना किया । विपक्षी दलों को कहना है कि छानबिन समिति द्वारा दोषी करार व्यक्तियों के ऊपर सरकार ने आज तक कोई कारवाही नहीं की है, इसीलिए संसद् बैठक में अवरोध सिर्जना करना पड़ रहा है ।
स्मरणीय है, पौष १३ गते बालकुमारी में हुए प्रदर्शन में दो युवाओं की मृत्यु हुई थी । दक्षिण कोरिया में रोजगारी संबंधी विषय को लेकर आयोजित प्रदर्शन में भौतिक पूर्वाधार मन्त्री प्रकाश ज्वाला की गाडी को जलाया गया था । छानबिन समिति का निष्कर्ष है कि उक्त घटना में मन्त्री ज्वाला भी दोषी हैं । उसके बाद मन्त्री ज्वाला को मन्त्री पद से हटाने के लिए दबाव दिया जा रहा हे ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भी कहा है कि उक्त घटना में दोषी व्यक्ति को कारवाही की जाएगी । लेकिन आज तक मन्त्री ज्वाला के ऊपर कोही भी कारवाही प्रक्रिया शुरु नहीं की गई है । बालकुमारी घटना सबंधी विषय को लेकर संसद् बैठक अवरोध होने के कारण सभामुख देवराज घिमिरे ने इसका जवाफ देने के लिए सरकार को रुलिङ किया है ।

