Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले द्वारा तीन मन्त्रियों की इस्तिफा मांग

 
रघुजी पन्त, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमलो ने तीन मन्त्रियों की इस्तिफा मांग की है । आज आयोजित संघीय संसद् बैठक में विशेष समय लेकर बोलते हुए सांसद् रघुजी पन्त ने कहा कि भौतिक पूर्वाधार मन्त्री प्रकाश ज्वाला, स्वास्थ्य मन्त्री मोहन बस्नेत, संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उडड्यन मन्त्री सुदन किराँती को तत्काल मन्त्री पद से इस्तीफा देना चाहिए ।
नेता पन्त ने कहा है कि मन्त्री ज्वाला बालकुमारी घटना में दोषी हैं, मन्त्री बस्नेत के ऊपर भ्रष्टाचार करने का आरोप हैं और अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में बयान के लिए भी जा चुके हैं । इसीतरह पन्त ने कहा कि मन्त्री किराँती भी लुम्बनी प्रदेश स्थित रामग्राम क्षेत्र को लेकर विवादित हैं, उनके द्वारा किया गया कर्म भ्रष्टाचारजन्य है ।
संसद् में बोलते हुए नेता पन्त ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री जी सुशासन को लेकर खूब भाषण करते हैं । लेकिन उनके द्वारा नियुक्त पर्यटन मन्त्री की सिफारिस पर नियुक्ति पानेवाले लारक्याल लामा द्वारा सम्पादित कर्म नियम के विपरित है । नियम विपरित काम करनेवाले काम करनेवाले व्यक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री जाते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com