Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति में प्राडा बराल नियुक्त

 

काठमांडू, फागुन १०– त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति में प्राध्यापक ड‘ा. केशरजंग बराल नियुक्त हुए हैं । बराल को त्रिवि के कुलपति तथा प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिया है । इस बात की जानकारी प्रधानमन्त्री निकट स्रोत ने दी है । बराल २०३९ साल से ही नेपाल के उच्च शिक्षा में सक्रिय रहे हैं । उन्होंने २०३९ साल में विराटनगर में रहे महेन्द्र मोरङ क्याम्पस से प्राध्यापन पेशा शुरू किया था ।

यह भी पढें   देउवा के नेतृत्व वाली हीअसली नेपालीकांग्रेस हैं : बिमलेंद्र निधि

बराल सहित प्राडा चित्रबहादुर बुढाथोकी और प्राडा टंकनाथ धमला को उपकुलपति का सिफारिस किया था । त्रिवि के उपकुलपति के लिए ४३ लोगों ने आवेदन दिया था । पोखरा विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति बराल सिफारिस में दूसरे नम्बर में थे ।
४३ लोगों में से १ का आवेदन खारीज हुआ था । उसके बाद ४२ में से १४ लोग सर्ट लिष्ट में आए थे । सर्ट लिष्ट में आए १४ लोगों की प्रस्तुतीकरण तथा अन्तर्वार्ता लिया गया था । १४ लोगों में से सिफारिस समिति ने ३ का नाम सिफारिस किया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com