Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले द्वारा किया गया २२ बूंदे प्रस्ताव पारित

 

काठमांडू, फागुन १०– नेकपा (एमाले) ने विभिन्न २२ प्रस्ताव पारित किया है । आज हुई पार्टी कार्यालय में सम्पन्न केन्द्रीय कमिटी की बैठक में आगामी वर्ष पार्टी के शुद्धीकरण और सुदृढीकरण के वर्ष के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया । साथ ही २२ प्रस्ताव भी पारित किया है ।
उपमहासचिव प्रदीप ज्ञवाली ने बैठक में कहा कि गठबन्धन के कारण राज्य संकट में पड़ गया है और इसका निष्कर्ष निकालते हुए इस संकट से मुक्त करने में एमाले ने निर्णायक भूमिका निर्वाह करने का संकल्प लिया है । ज्ञवालीका अनुसार विवाद में फंसे मन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत और प्रकाश ज्वाला को बर्खास्त करने की मांग की गई है ।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कमिटी की बैठक ने सञ्चार सम्बन्धी उपकरण टेरामक्स खरीद काण्ड में फंसे, बालकुमारी घटना में दोषी और अन्य विभिन्न विवाद में फंसे मन्त्री को तत्काल बर्खास्त करने के लिए प्रधानमन्त्री से मांग की है । एमाले की बैठक के निर्णय में यह भी कहा गया है कि ‘यह बैठक तस्करी और भ्रष्टाचार को संरक्षण करने के लिए सरकार और शासन सञ्चालन में उसके द्वैध चरित्र का विरोध करता है ।
ज्ञवाली के अनुसार जनसरोकार के मुद्दा में जनदबाब और जनपरिचाल के एजेन्डा को बहुत जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com