Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औद्योगिक प्रदर्शनी का आकर्षण होगा कृषि, पर्यटन और रामग्राम स्तुप : अध्यक्ष अग्रहरी

 

देशबन्धु यादव /परासी। नवलपरासी (पश्चिम) के निजी क्षेत्र उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में औद्योगिक व्यापार मेला प्रदर्शनी २०८०/११/१६ से ३० गते (२०२४ फरवरी २८ से मार्च १३) तक संचालन होने की जानकारी पत्रकार सम्मेलन में उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी ने बताया।
औद्योगिक प्रदर्शनी में कृषि, स्थानिय उत्पादन , पर्यटन, सांस्कृतिक और सुचना प्रविधि मुख्य आर्कषण का केन्द्र होने की जानकारी मेला संचालन समिति ने बताया।
प्रदर्शनि में १५० स्टल के साथ १५ दिन संचालन होने वाले मेले में रु.५ करोड अनुमानित कारोबार होने की जानकारी उधोग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष गिरीराज पाण्डे ने बताया।
मेला में सामान्य शुल्क रु.१००/- , विद्यार्थी रु.७०/- और सामुहिक रुप में प्रति विद्ययार्थी रु.५०/- होने की जानकारी मेला प्रबन्धन समिति ने जानकारी दी है।
दर्शकों को स्थानिय , राष्ट्रिय और अन्तर्राष्ट्रिय चर्चित कलाकारों द्वारा मनोरञ्जन प्रस्तुत होने की जानकारी प्रबन्धन समिति ने बताया।
इस मौके पर उद्योग बाणिज्य महासंघका के केन्द्रिय सदस्य केशव भण्डारी,उद्योग बाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) के महासचिव तारा आचार्य, कोषाध्यक्ष भोला रिजाल, सदस्य राजु देवान, कृषि समिति के संयोजक चन्दप्रकाश गुप्ता, गणेश अग्रहरी लगायत व्यवसायि प्रतिनिधियो का उपस्थिति रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *