Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव शुरू

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के राम मंदिर के प्रांगण मेंनव मिथिला फाउंडेशन तथा फ्याक्ट्स नेपाल के प्रायोजन में तीन दिवसीय जनकपुर साहित्य महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। इस साहित्य महोत्सव का उद्घाटन राम मंदिर के महंत राम गिरि तथा साहित्यकार राजेंद्र विमल ने किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है।समाज में फैले वुराइयो को हटाने के लिए साहित्य की अहम भूमिका रही है। जव भी किसी देश का साहित्य कमजोर हुआ है,उस देश का अवनति हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मोवाइल आने से युवाओं को पुस्तकें से रूचि घट रहा है जो चिंता का बिषय है।अपने स्वागत भाषण में जनकपुरधाम के मेयर ने कहा कि जनकपुरधाम में साहित्य महोत्सव होना गर्व की बात है।तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विद्वान अपनी विचार रखेंगे। अमित साह की अध्यक्षता में संपन्न इस साहित्य महोत्सव में बरिष्ट साहित्यकार डा.राजेन्द्र विमल को महानंद पुरस्कार से नवाजा गया। इसी तरह नव मिथिला के फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व.अमित झा के नाम पर स्थापित साहित्य संगीत अवार्ड तेतरीया के ढोल पिपही बजाने वाले दीपन महरा टीम को एक लाख नगद तथा प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। कार्यक्रम में सांसद मनीष झा, जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ,नव मिथिला फाउंडेशन के उपाध्यक्ष आदित्य नेपाल सहित कई लोगों ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *