Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीआरसी विधेयक…कबतक इसमें अटके रहेंगे –सचेतक बर्तौला

 

काठमांडू, फागुन ११ – प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले के सचेतक महेश कुमार बर्तौला ने कहा है कि संक्रमणकालीन न्याय के मुद्दे को पीडि़त–अनुकूल तरीके से हल किया जाना चाहिए । शुक्रवार सिंहदरबार में कानून, न्याय तथा मानव अधिकार समिति की बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमणकालीन न्याय राजनीतिक प्रकृति का विषय होने के कारण सभी की सहमति से ही इसका हल करना जरुरी है और इसमें हम सभी यथावत हैं ।
उन्होंने कहा कि ‘इस बात में हम कबतक अटके रहेंगे ? इस तरह के प्रश्न उठ रहे हैं । ‘ये अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, राजनीतिक प्रकृति का विषय है, और लम्बे समय से ही परेशान करने वाला विषय रहा है ।’
टीआरसी विधेयक जल्द से जल्द पास हो । इसमें सभी की सहमति है । आगे उन्होंने कहा कि
“समिति में उठाए गए चार मुद्दों में संकीर्णता लाने का प्रयास किया गया है। यदि यह एक तरह से समाप्त हो जाता है, तो यह विषय समिति की केवल जिम्मेदारी की बात नहीं होगी । यह ऐसी चीज है जहां हर कोई जिम्मेदारी लेता है ।’
नागरिकों द्वारा बार बार प्रश्न किया जा रहा है कि टीआरसी विधेयक को कब तक सुलझाया जा सकेगा । इस प्रश्न का जबाब देने के लिए भी इसे जल्द से जल्द सम्बोधन करना जरुरी है । उन्होंने बताया कि समिति में उठाए गए विषयों पर चर्चा कर जल्द से जल्द पीडि़त मैत्री कानून बनाकर पारित करना आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com