ललिता निवास में निर्मित भवन किराये में मांगते हुए एनआरएन टीम बालुवाटार में
काठमांडू, २३ फरवरी । ललिता निवास में निर्मित एनआरएनए भवन किरायें में मांगते हुए गैरआवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) के प्रतिनिधि प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से मिलने के लिए बालुवाटार पहुँच गए हैं । एनआरएनए के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा की एक टोली ने आज प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से मिलते हुए ललिता निवास में निर्मित भवन किरायें में दिलाने के लिए आग्रह किया है ।
स्मरणीय है, सर्वोच्च अदालत द्वारा हाल ही में किया गया निर्णय अनुसार अतिक्रमित ललिता निवास जमीन अब सरकार की है । अदालती फैसला अनुसार उक्त जमीन सरकारीकरण करने का निर्णय सरकार ने भी लिया है । लेकिन उक्त जमीन में एनआरएनए का भवन भी है । अदालती फैसला अनुसार अब जमीन के साथ–साथ भवन भी सरकारी है । इसीलिए एनआरएनए के प्रतिनिधि भवन किराये में दिलाने के प्रधानमन्त्री से मिलने पहुँचे हैं ।
प्रधानमन्त्री से मिलने के बाद एनआरएनए के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा– ‘अदालत की फैसला को सम्मान करते हुए वहां निर्मित एनआरएनए भवन को अन्य कानूनी व्यवस्था बमोजिम किराये में दिलाने के लिए प्रधानमन्त्री से आग्रह किया गया है ।’ जबाब में प्रधानमन्त्री ने कहा है कि नियम अनुसार भवन संबंधी विषय में निर्णय किया जाएगा । स्मरणीय है, एनआरएनए ने ४१ करोड लगात में उक्त भवन निर्माण कर कार्यालय संचालन में लाया था ।
इसीतरह एनआरएनए टोली ने गैरआवासीय नेपाली को प्राप्त होनेवाला नागरिकता संबंधी कानून जल्द से जल्द लाने के लिए भी आग्रह किया है ।

