सड़क पर ही लेट गए हैं मीटरब्याज पीडि़त
काठमांडू, फागुन ११ –
न्याय की तलाश में एक बार फिर काठमांडू पहुँचे मिटरब्याज पीडि़तों के आंदोलन में प्रहरी अवरोध कर रही है । पैदर यात्रा करके काठमांडू तक पहुँचने वाले मिटरब्याजी पीडि़त पहले से ही बहुत पीड़ा में हैं । ऊपर से प्रहरी उनके आंदोलन में रुकावट पैदा कर रही है ।
आज जब मीटर ब्याज पीडि़त भृकुटीमण्डप से सिंहदरबार की ओर जाने लगे तो प्रहरी ने उन सबको भृकुटीमण्डप के आगे ही रोक लिया है । पीडि़त नारा लगा रहे थे और और प्लेकार्ड के साथ सिंहदरबार की ओर बढ़ रहे थे ।
जहाँ प्रहरी ने उन्हें रोक दिया वही वे नारा लगा रहे हैं और सभी सड़क पर ही लेट गए हैं ।


