Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुभ संकल्प समूह की स्थापना

 

शुभ संकल्प समूह की स्थापना सन 2005 में संस्थापिका डॉ. सुनीता श्रीवास्तव द्वारा की गई थी। शुभ संकल्प समूह एक NGO (Non Governmental Organization) हैं जो की अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी साहित्य के समर्थन और लोकप्रिय बनाने में कार्य कर रही हैं, संस्था शुभ संकल्प कला, साहित्य, शिक्षा और अन्य… के हित में कार्यरत हैं, और इन विषयों से संबंधित कलाकारों को प्रोत्साहित कर उनके प्रशंसनीय कार्य को अंतराष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठजनों के समस्त प्रस्तुत करती हैं।
शुभ संकल्प संस्था का अंग शुभ संकल्प आर्ट प्रति वर्ष अंतराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक आयोजन करता हैं जोकि प्रति वर्ष भारत में होता हैं, और 2021 में UAE, 2023 में श्री लंका, और 2019 में नेपाल में आयोजित हो चुका हैं, जिसमे देश विदेश से प्रसिद्ध और वरिष्ट साहित्यकार, कलाकार, अन्य… हिस्सा लेते हैं इसी के साथ प्रति वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, कला, संस्कृति, लोक गीत, और अन्य विषयों से कार्यरत महिलाओं को गौरव रत्न सम्मान से पुरस्कृत करता हैं। शुभ संकल्प समूह द्वारा संचालित शुभ संकल्प पब्लिकेशन मासिक पत्रिका “शुभ संकल्प” और मासिक समाचार पत्र “शुभ संकल्प (अग्रणी दुनिया)” प्रकाशित करता हैं जिसकी संपादक डॉ. सुनीता श्रीवास्तव हैं। शुभ संकल्प पब्लिकेशन द्वारा देश-विदेश के वरिष्ट साहित्यकारों की रचनाओं को सांझा संकलन में प्रकाशित करता हैं, और बुक पब्लिशिंग भी करता हैं। शुभ संकल्प समूह साहित्य के सितारों पर लेखन प्रतियोतिया, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम, काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन और अन्य विषयों से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करता हैं। इस संस्था से दुनिया भर से साहित्यकार और कलाकार जुड़े हुए हैं। वर्ष 2022 में म.प्र. शासन द्वारा शुभ संकल्प के सौजन्य से एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन केंद्रीय अहिल्याबाई पुस्तकालय और प्रीतम लाल दुआ सभागृह में किया गया जिसका उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया था और अध्यक्षता डॉ. सुनीता श्रीवास्तव द्वारा की गई थी।
वर्ष 2019 के शुभ संकल्प समूह द्वारा नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य-कला संगोष्ठी का आयोजन हुआ इस दौरान “भारत-नेपाल” (साझा संकलन) पुस्तक का विमोचन हुआ जिसमे 100+ से अधिक भारतीय और नेपाली साहित्यकारों की रचना प्रकाशित की गई। वर्ष 2021 में शुभ संकल्प समूह द्वारा UAE Dubai में ग्लोबल ऑथर्स मिट का आयोजन हुआ।
वर्ष 2023 में शुभ संकल्प समूह को श्री लंका के नेशनल आर्ट्स एंड कॉमर्स यूनिवर्टी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय करना हैं और साहित्य और कला से कार्यरत उभरते हुए सितारों को एक रंगमंच प्रदान करना हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *