अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वने विभूति
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति को बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन बिहार के अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने पूरी इमानदारी तथा निष्ठा के साथ काम करने की बात उपेन्द्र कुमार विभूति ने पत्रकारों को कही है। उन्होंने कहा है कि फाउंडेशन का की तरह का उद्देश्य हैं।जिसमें सरकारी कर्मचारी या अधिकारी से किसी गरीब नागरिक कोई काम के एवज में रिश्वत लिए जाने पर आवाज उठाना, पुलिस की तरफ से किसी गरीब, बेसहारा नागरिक पर गलत तरीके से प्राथमिकी दाखिल करने पर उसे इंसाफ दिलाना, किसी निर्दोष व्यक्ति पर समाज में अन्याय होता हो तो उसे न्यायाधीश के पास ले जाकर न्याय दिलाना,जेल में मौजूद के होने वाले शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाना सहित अन्य कर्तव्य शामिल हैं। उपेन्द्र कुमार विभूति को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रो.लक्ष्मी साह(बेनीपट्टी), विनोद प्रसाद,मनोज कुमार साह, श्याम कुमार साह सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

