Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परराष्ट्रमन्त्री साउद करेंगे रामलला का दर्शन

 

काठमांडू, फागुन १२ – रायसिना डायलॉग कार्यक्रम में सहभागी, भारत भ्रमण में रहे परराष्ट्र मन्त्री एन पी का साउद आज अयोध्या जाने का कार्यक्रम है । वो रायसिना डायलॉग में सहभागी होने के लिए भारत पहुँचे थे । वहाँ से परराष्ट्र मन्त्री शनिवार की सुबह (आज) अयोध्या पहुँचने का कार्यक्रम है ।
सुबह ११ बजे दिल्ली से विशेष विमान से परराष्ट्र मन्त्री अयोध्या पहुँचेंगे । वहाँ अयोध्या स्थित महर्षि बाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में उत्तरप्रदेश सरकार के मन्त्री, अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी द्वारा उनका स्वागत करने का कार्यक्रम है । विमान स्थल से सीधे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि मन्दिर में दर्शन करने का कार्यक्रम है । साउद अयोध्या में मन्दिर दर्शन करने के लिए जाने वाले सरकार के पहले प्रतिनिधि हैं ।
मन्दिर प्रांगण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारी स्वागत करेंगे । रामलला के दर्शन के क्रम में वहाँ के मुख्य पुजारी ने विशेष पूजा करवाने की जानकारी दी है ।
परराष्ट्रमन्त्री साउद मन्दिर में दर्शन करते हुए नेपाली जनता की ओर से पांच प्रकार के विशेष गहना रामलला की प्रतिमा को अर्पण करेंगे । चांदी से बनाए गए इस आभूषण में तीर धनुष, गदा और श्रृंगार का सामान है । परराष्ट्रमन्त्री सरयू घाट में शाम को होने वाली संध्या आरती में सहभागी होंगे । इसके साथ ही वो अयोध्या में ही रहे हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा करने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *