राष्ट्र के सोच को उत्पादनमुखी दिशा की ओर ले जाना अति आवश्यक है– अशोक राई
काठमांडू, फागुन १२ – शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री अशोककुमार राई ने कहा है कि यदि हम देश का विकास करना चाहते हैं तो राष्ट्र के सोच को उत्पादनमुखी दिशा की ओर ले जाना अति आवश्यक है साथ ही यह केवल किसी एक के करने से नहीं होगा । केवल मंत्रियों के सोच से देश में परिवर्तन संभव नहीं है ।
शनिवार भक्तपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ देश को केवल २५ मन्त्री मिलकर नहीं बना सकते हैं । ये ५–७ पार्टी मिलकर भी नहीं बना सकते हैं । देश बनेगा तीन करोड़ नेपाली के ६ करोड़ हाथ जब संयमित रुप में क्रियाशील होगा ।’ यानी सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा तभी एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर हम कर सकते हैं । उन्होंने दाबा किया कि भले ही नेपाल निर्यात नहीं कर सकता है लेकिन केवल आयात मात्र प्रतिस्थापन करके भी सपन्नता को सुनिश्चितता कर सकता है ।
अब राष्ट्र के सोच को उत्पादनमुखी दिशा की ओर ले जाना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि हम अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम में टांग अड़ाने में ज्यादा व्यस्त हैं । इसी कारण से देश सम्पन्न नहीं बन सका है ।


