Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष ने दिया राजीनामा

 

काठमांडू, फागुन १२ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष अशोक यादव ने अपने पद से राजीनामा दे दिया है । उनके राजीनामा देने के बाद से पार्टी में विवाद उत्पन्न हो गया है । जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के कार्य शैली के प्रति अशोक यादव असन्तुष्ट थे इसलिए उन्होंने अपने पद से राजीनामा दे दिया ।
उनके राजीनामा को लेकर केन्द्र तथा लुम्बिनी प्रदेश कमिटी में विवाद शुरु हो गया है । विवाद को सुलझाने के लिए इस पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य एवम् लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के इन्चार्ज राज किशोर यादव आज वहाँ पहुँचे हैं । महाधिवेशन का समय है इसलिए पार्टी में विवाद जो दिख रहा है उसके समाधान के लिए ही कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर यादव वहाँ गए हैं ।
लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के एक सदस्य के अनुसार जसपा के अध्यक्ष यादव ने प्रदेश कमिटी से बिना किसी तरह के सलाह विचार किए ही मनमौजी ढङ्ग से विभिन्न मनोनयन और नयुक्ति की । उन्होंने कहा कि ‘अध्यक्ष ने कतिपय ऐसे काम किए हैं , जिसकी जानकारी हम प्रदेश कमिटी को भी नहीं है । इन्हीं बातों में मन नहीं माना तो अशोकजी ने राजीनामा दे दिया ।’
अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के क्रियाकलाप प्रति असन्तुष्ट लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष अशोक यादव ने केन्द्रीय अध्यक्ष यादव से फोन में बात भी की थी । लेकिन फोन पर ही दोनों की कहासूनी हो गई उसके बाद अशोक ने राजीनामा दे दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *