लुम्बिनी प्रदेशसभा सदस्य यादव निलम्बित
काठमांडू, फागुन १३ – लुम्बिनी प्रदेशसभा सदस्य जानकी प्रसाद यादव को प्रदेशसभा सदस्य से निलम्बित कर दिया गया है ।
यादव के विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने विशेष अदालत में भ्रष्टाचार मुद्दा दर्ताकरने के बाद वे स्वतः निलम्बिनत हो गए हैं, ये जानकारी लुम्बिनी प्रदेशसभा सचिवालय ने दी है । प्रदेशसभा सचिव दुलर्भकुमार पुन ने सूचना जारी कर यादव विरुद्ध के मुद्द्े का जबतक अन्तिम निष्कर्ष नहीं निकलता है तब तक स्वतः निलम्बित रहने की कानूनी व्यवस्था है । और इसी अनुसार उन्हें निलम्बित करने की जानकारी दी है ।
उनके विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति (वन पैदावार) को हानि, नुसान पहुँचाने का काम कर भ्रष्टाचार करने कका आरोप लगाया गया है । इस विषय में इसी फागुन ८ गते विशेष अदालत में मुद्दा डाला गया है । वे कपिलवस्तु क्षेत्र नम्बर–३ के ‘२’ से प्रदेशसभा सदस्य में निर्वाचित हुए थे ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी से निर्वाचित यादव इससे पहले उद्योग, पर्यटन तथा यातायात व्यवस्था मन्त्री थे ।


