Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और निदरलैंड के बीच मुकाबला आज

 

काठमांडू, फागुन १३ – घरेलु मैदान में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्वकप लिग २ अन्तर्गत पहले शृंखला के अन्तिम खेल में नेपाल आज निदरलैंड के साथ मैच खेलेगा । आज का मैच त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में सुबह साढ़े ९ बजे शुरु होगी ।
लिग २ के नये साइकल के पहले त्रिकोणात्क शृखंला में नेपाल और निदरलैंड के साथ ही नामिबिया भी सहभागी है । नामिबिया अपना चारों मैच खेल चुकी है । जिसमें तीन खेल में उसे जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है ।

यह भी पढें   जनमत पार्टी की नई केंद्रीय कार्यसमिति आज होगी तय

नेपाल ने तीन मैच खेले हैं जिसमें नेपाल ने एक में जीत हासिल की है । निदरलैंड से एक मैच में नेपाल ने जीत हासिल की है ।
नामिबिया से नेपाल दोनों ही खेल में पराजित हुई । इसी तरह निदरलैंड और नामिबिया विरुद्ध के खेल में दोनों टीम ने एक–एक खेल जीता है ।
कीर्तिपुर में ही हुए पिछले खेल में नेपाल ने निदरलैंड को १३७ रन में ऑलआउट करते हुए २०८ बॉल बांकी रहते हुए ९ विकेट से खेल जीती थी ।
आज नेपाल की टीम
रोहितकुमार पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ल, आरिफ शेख, पवन सर्राफ, भीम सार्की, अनिलकुमार साह, दीपेन्द्र सिंह ऐरी, गुल्शन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, ललित राजवंशी, सूर्य तामाङ, तथा देव खनाल
निदरलैंड की टीम
स्कट एडवाड्र्स (कप्तान), म्याक्स ओडाउड, विक्रमजित सिंह, नोआह क्रस, शरिज अहमद, आर्यन दत्त, तेजा निडामानिरु, माइकल लेभिट, भिभियन किंग्मा, वेस्ली ब्यारेसी, स्याब्रान्ड एंगेलब्रेक्ट, रोलेफ भान डर मर्वे, बास डि लिडे, क्याइल केलिन, तथा ओलिभर एलेनबास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com