मिटरब्याज पीडि़त के मार्च में झलनाथ खनाल
काठमांडू, फागुन १३ – नेकपा एकीकृत समाजवादी के सम्मानित नेता झलनाथ खनाल ने मीटरब्याज पीडि़तों के मांग को पूरा करने के लिए अविलम्ब उच्चस्तरीय आयोग गठन करने के लिए सरकार से आग्रह किया है । रविवार भृकुटी मण्डप पहुँचकर नेता खनाल ने मीटरब्याज पीडि़तों के आन्दोलन प्रति ऐक्यबद्धता जताई । उन्होंने बताया कि सरकार हजार काम छोड़कर भी मीटरब्याज पीडि़तों के मांग को सम्बोधन करना चाहिए । उन्होंने उसके लिए उच्चस्तरीय आयोग गठन करने के लिए सरकार को सुझाव दिया है । उन्होंने यह भी कहा कि मीटरब्याज पीडि़त ने न्यायपूर्ण संघर्ष को २७ दिन होने को आए लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया है । ‘मिटरब्याज पीडि़त किसान किस तरह की पीड़ा भोग रहे हैं । इस पीड़ा से सरकार किसानों को मुक्त नहीं कर सकती है तो ऐसे सरकार का काम नहीं है । खनाल ने कहा कि ‘सरकार को हजारों काम छोड़कर किसानों के मांग को सम्बोधन करना चाहिए ।


