Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाम और बझाङ में वैशाख १५ गते उपनिर्वाचन होगा

 

काठमांडू, फागुन १३ – निर्वाचन आयोग ने धोषणा किया है कि ०८१ वैशाख १५ गते उपनिर्वाचन करेंगे । नेपाल सरकार के परामर्श में निर्वाचन आयोग ने उपनिर्वाचन तारीख की घोषणा की है ।
आयोग के सहायक प्रवक्ता थानेश्वर भुसाल ने २०८१ वैशाख १५ गते शनिवार इलाम और बझाङ में उपनिर्वाचन कराने का निर्णय किया गया है । इस बात की जानकारी दी । इलाम क्षेत्र नम्बर २ में प्रतिनिधि सभा सदस्य रिक्त है ।
०७९ मंसिर में हुए चुनाव में उस क्षेत्र से नेकपा (एमाले) के उम्मीदवार सुवासचन्द्र नेम्वाङ विजय हुए थे । नेम्वाङ के गत भादव २६ गते निधन होने के बाद से ये क्षेत्र खाली है ।
इसी तरह प्रदेश सभा से बझाङ क्षेत्र नम्बर १ के (१) में उपनिर्वाचन किया जाएगा । इस क्षेत्र में नेपाली कांग्रेस के पृथ्वीबहादुर सिंह विजयी हुए थे । लेकिन उनका दुर्घटना में निधन हो गया था ।

यह भी पढें   गृह मंत्री गुरुंग ने आपदा के बाद की अवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक को दी जानकारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com