Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादित मन्त्री और सांसदों को घर भेजना चाहिएः कांग्रेस महामन्त्री थापा

 
गगन थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य गगन कुमार थापा ने कहा है कि विभिन्न भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि के कारण विवादित सांसदों को पद से मुक्त कर उनका घर भेज देना चाहिए । आज सोमबार आयोजित प्रतिधिसिभा बैठक की शून्य समय में उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
महामन्त्री थापा ने कहा कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग की छानबिन में पडनेवाले, सरकारी जमीन हिनामिना आरोप में आरोपित, नागरिकता और सहकारी संबंधी विवाद में पड़नेवाले सभी मन्त्री और सांसदों को घर भेजना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘सहकारी में ठगी करनेवाले, दो–चार नागरिकता लेकर चलनेवाले को संसद् में रखने के बजाय उनके ही घर में रखकर अनुसंधान शुरु करना चाहिए । क्या ऐसा कर सकते हैं ? वे लोग निर्दोष साबित होते हैं तो फिर आएंगे, हम लोग भव्य स्वागत करेंगे । दोषी प्रमाणित हो जाते हैं तो कारवाही होगी ।’
महामन्त्री थापा का मानना है कि अगर ऐसा करते हैं तो संसद् में मिटरव्याज पीडितों को लेकर, मुल्य वृद्धि को लेकर एनसेल प्रतिवेदन को लेकर सार्थक बहस हो सकता है, नहीं तो संसद् सिर्फ सबाल जवाफ ही होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com