महतो ने की लोसपा छोड़ने की घोषणा, नया मोर्चा घोषणा
काठमांडू, फागुन १४– लोसपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने पार्टी परित्याग कर नया मोर्चा की घोषणा की है । सोमवार काठमांडू में पत्रकार सम्मेलन करते महतो ने बताया है कि उन्होंने पार्टी छोड़ दिया है ।
लोसपा परित्याग करने के बाद काठमांडू में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने अपनी बात रखी । उन्होंने ’बहुराष्ट्रीय राज्य’ स्थापना के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है । पिछले कुछ समय से वो अलग ही अभियान के गृहकार्य में लगे हुए है । आज पत्रकार सम्मेलन कर औपचारिक रूप में ‘राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति’ नामक अभियान की भी घोषणा की । बहुल राष्ट्रीय राज्य स्थापनार्थ राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति के नाम में उन्होंने आज से बृहत् प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरु किया है । ये कार्यक्रम तीन तक चलने वाला है । उन्होंने यह भी कहा ‘मैंने इस अभियान में अपने पूर्व पार्टी को आने के लिए आह्वान किया है ।
‘आन्दोलन अपने आप में ही एकल आयामिक था । एकल अयामिक गोलचक्कर में फंसने के कारण ही विगत चार दशक पहले शुरु किया गया आंदोलन अधूरा रह गया । इसीलिए राजनीति वैसी नहीं हो सकी जैसी लोग चाहते थे और देश भी नहीं बन सका । उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को गहन सुदृढ़ीकरण और आगे संशोधन के साथ बहुआयामी बनाना आवश्यक है ।’

