चर्चित महिला नेत्री सुनीता साह सहित कई लोगों ने आजपा की सदस्यता ली

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । चर्चित महिला नेत्री सुनीता कुमारी साह(क्रांति), रिसर्चर तथा समाजसेवी बसंत कुमार पूर्वे, महिला समाजसेवी मीना देवी साह सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने विभिन्न पार्टियों को परित्याग कर आम जनता पार्टी की पार्टी की सदस्यता पार्टी पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह से ली। प्रभु साह ने सभी को पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप काम करने की सलाह दी है।

