Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जूनियर जेनिथ पब्लिक स्कूल नाम से दूसरा ब्रांच का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र) । सीमावर्ती शहर जोगबनी में रविवार को जूनियर जेनिथ पब्लिक स्कूल नाम से दूसरा ब्रांच का उद्घाटन पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान , पूर्व मुख्य पार्षद क्रमशः अनिता देवी , तरन्नुम नाज़ , भोला शंकर तिवारी , निवर्तमान शिक्षक विजय सिन्हा , सत्यदेव विश्वास आदि ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया । तत्पश्चात स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान ने बताया की जोगबनी के अविभावकों के सलाह एवं उनके जरूरतो को देखते हुए जूनियर जेनिथ पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है , इसमे प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक की पढ़ाई की जायेगी ।
इस उद्घघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान ने लोगो से कहा की बहुत ही कम समय मे जेनिथ ने पूरे सीमांचल मे शिक्षा के क्षेत्र मे अपना नाम किया है और बहुत ही कम समय मे 12वी क्लास तक का एफ्लियेशन लिया है , उसी तरह से इस दूसरे ब्रांच मे भी बच्चो का उज्जवल भविष्य सुदृढ़ एवं सशक्त हाथों मे है । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया ।
इस मौके पर खुर्शीद खान , राजेश गुप्ता , आबिद अंसारी , आज़ाद आलम , व्रेस सिन्हा , अजित सिन्हा , पिंटू गोयल , कमल तापड़िया , राजेश रौशन , हरीश अग्रवाल , संजय अग्रवाल , अशोक साह , निरंजन चौरसिया , अर्जुन पांडे , मुकुल चौधरी, रामजी सिंह , बिनोद वैभव , रविन्द्र सिंह , निमाय भौमिक , राजेश पूर्वे , दुखिया देवी , योगानंद यादव , पोलू दा, राशीद जुनैद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *