माओवादी केन्द्र के स्थायी समिति की बैठक जारी
काठमांडू, फागुन १५ – नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) के नेताओं के कार्यविभाजन को लेकर आज स्थायी कमिटी की बैठक हो रही है । बैठक आज सुबह साढ़े आठ बजे से ही पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में जारी है । इसकी जानकारी माओवादी केन्द्र ने दी है । रविवार को हुई पदाधिकारी की अनौपचारिक बैठक ने आज के लिए स्थायी समिति बैठक तय की थी ।
पार्टी प्रवक्ता अग्नि सापकोटा के अनुसार रविवार पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने प्रदेश के इञ्चार्ज के साथ ही अन्य कार्यविभाजन के सन्दर्भ में आवश्यक गृहकार्य करने की पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी थी ।
हाल ही में विधान सम्मेलन किए माओवादी केन्द्र ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के कार्यविभाजन तथा जनपरिचालन के साथ ही अन्य विषय में नियमित चर्चा की जा रही है ।
तराई–मधेस अभियान, उत्तर–दक्षिण अभियान सञ्चालन करने का निर्णय किए माओवादी ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली है । इसकी जानकारी प्रवक्ता सापकोटा ने दी है । माओवादी आगामी चैत १ गते से तराई–मधेस में अभियान सञ्चालन करने की तैयारी में है ।


