लोसपा ने बुलाई केन्द्रीय समिति की बैठक
काठमांडू, फागुन १६ – लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल ने केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई है । महोत्तरी के बर्दिबास में फागुन २७ गते से २९ गते तक पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक होने वाली है । लोसपा से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महता के साथ ही कुछ अन्य नेता भी अलग हो गए हैं । फिलहाल नेता महतो अपने अभियान का सञ्चालन कर रहे हैं और ऐसे समय में लोसपा ने केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई है । पार्टी को सुदृढ़ीकरण करते संगठन विस्तार के काम को तीव्रता देने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है । इससे पहले संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए लोसपा ने विभिन्न कार्य दल बनाया था । इन कार्यदलों ने अपने–अपने प्रतिवेदन तैयार कर लिया है । इन्हीं प्रतिवेदन को लेकर भी केन्द्रीय समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी । स्रोत के अनुसार बैठक में केन्द्रीय समिति तथा पदाधिकारियों के बदलाव की भी तैयारी है ।


